नवगछिया । एमएएम कॉलेज छात्रावास चालू नहीं होने से छात्राओं को घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित छात्राओं ने कहा कि छात्रावास अगर जल्द चालू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा। महिला महाविद्यालय के छात्रावास को चालू कराने को लेकर अभाविप की कॉलेज अध्यक्ष साक्षी भारद्वाज के नेतृत्व में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति जवाहर लाल को दो दिनों का समय देते हुए मांग पत्र सौंपा गया।

कॉलेज अध्यक्ष साक्षी भारद्वाज ने कहा कि महाविद्यालय में यूजीसी के माध्यम से दो-दो छात्रावास वर्षों से बनकर तैयार है, जिन्हें जल्द से जल्द चालू करने की मांग को लेकर पिछले कई सालों से अभाविप आंदोलन करती आ रही है। परंतु विश्वविद्यालय प्रशासन एवं महाविद्यालय प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

महाविद्यालय की छात्रा कोमल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निकेता सिंह ने बताया कि नवगछिया पुलिस जिला में एक मात्र महिला महाविद्यालय होने के कारण काफी सुदूर दियारा इलाके की छात्रा आती हैं। कुलपति जवाहर लाल ने कहा कि महाविद्यालय पदाधिकारी को पत्र लिखकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने का प्रयास करूंगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *