नवगछिया : गंगा के किनारे निर्मित राघोपुर- काजीकौरैया जमींदारी तटबंध में रविवार की देर रात अठगामा (सी-नोज) के पास अचानक भीषण कटाव शुरू हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के गांव के लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। बड़ी संख्या में लोग कटाव स्थल पहुंच गए और हालात का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी जिला पार्षद पीयूष कुमारी को दी। इसके बाद जिला पार्षद पति विजय कुमार मंडल के साथ कटाव स्थल पहुंचीं। उन्होंने कटाव की भयावहता को देख कर मामले की जानकारी संबंधित विभाग के अफसरों को दी और तुरंत बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की।

इसके बाद जल संसाधन विभाग के अफसरों की टीम कटाव स्थल पहुंची और आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू कराया। इसके बाद कटाव की रफ्तार में कमी आई और स्थिति सामान्य हुई। वहीं, मौके पर मौजूद अफसरों ने कहा कि तेज गति के साथ कार्य जारी है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *