बिहपुर। जदयू महिला प्रकोष्ठ बिहपुर की प्रखंड अध्यक्ष शिल्पी देवी ने थाने में मारपीट व गालीगलौज की प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने गांव के ही कन्हैया मिस्त्री को नामजद आरोपी बनाया है। आरोप में बताया कि मैं चापानल पर पानी भरने गई थी।
वहां कन्हैया मिस्त्री दारू के नशे में गालीगलौज किया और मुक्के से मारा। मेरे ससुर को भी गाली गलौज की। बिहपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

