नवगछिया । नवगछिया के मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के छात्रावास को चालू कराने को लेकर अभाविप की कॉलेज अध्यक्ष साक्षी भारद्वाज के नेत्तृत्व में हस्ताक्षरयुक्त पोस्टर पूरे महाविद्यालय परिसर में चिपकाया गया।

Whatsapp group Join

साक्षी भारद्वाज ने कहा कि महाविद्यालय में यूजीसी के माध्यम से दो-दो छात्रावास बनकर वर्षों से तैयार है, जिन्हें जल्द से जल्द चालू करने की मांग को लेकर पिछले कई सालों से अभाविप आंदोलन करती आ रही है,

परंतु विश्वविद्यालय प्रशासन एवं महाविद्यालय प्रशासन अपनी-अपनी परेशानी से लीपापोती का काम कर रही है। छात्रा अंजलि कुमारी ने बताया कि आंदोलन को जारी रखते हुए महाविद्यालय में मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। एक शिष्टमंडल महाविद्यालय की प्रधानाचार्य से मिलकर सारी बातें रखी। प्रधानाचार्य ने कहा कि विवि के पदाधिकारियों को पत्र लिखकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने का प्रयास करूंगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet