नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की विशेष सुविधा एवं व्यवस्था हो इसके लिए रेल मंत्रालय द्वारा यहां पर दो नए प्लेटफार्म बनाने के साथ-साथ अन्य कार्यो को लेकर सोनपुर डिवीजन के डीआरएम विवेक भूषण शूज ने अपने अधिकारियों के साथ बुधवार को नवगछिया स्टेशन का जायजा लिया।

इस मौके पर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 6 अगस्त को पूरे देश में अमृत भारत स्टेशन के तहत चयनित स्टेशनों के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे एवं जानकारी लेंगे।

मालूम हो कि अमृत भारत योजना के तहत देश में लगभग 530 स्टेशन का चयन किया गया है। उनमें नवगछिया स्टेशन भी है। नवगछिया स्टेशन पर 22 करोड़ की लागत से विकास के कई कार्य किए जाएंगे। जिसका शुभारंभ 6 अगस्त को होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *