नवगछिया। नवगछिया में लगातार बारिश के बाद गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में इस्माईलपुर से बिंदटोली में 32 सेंटीमीटर वृद्धि हुआ है।

कोसी नदी का भी जलस्तर पिछले 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर बढ़ा है। सोमवार की सुबह 29.45 जलस्तर था वही मंगलवार शाम तक 29.70 सेंटीमीटर हो गया। जलस्तर बढ़ने से सभी तटबंध पर पानी का दबाब है।

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

प्रखंड में सोमवार की रात से लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण बिजली भी लोगों को रुलाती रही। प्रखंड में हर तरफ जलजमाव हो गया है। कुछ सड़कों पर पानी जमा हो गया है। जिसमें साइकिल व बाइक सवार गिरते नजर आये। आम दिनों की अपेक्षा बाजार में कम लोगों की आवाजाही देखी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *