नवगछिया। सोमवार की देर रात खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो तस्करों को पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp group Join

गिरफ्तार तस्कर खगड़िया के परवत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव निवासी आजाद यादव एवं करण यादव हैं। दोनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

देर रात थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति गांजा की बड़ी खेप लेकर बिहपुर की ओर जा रहा है जो महदत्तपुर स्थित टोल प्लजा पार कर चुका है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खरीक चौक पहुंचे। जहां पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगे। थानाध्यक्ष ने जवानों के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet