नवगछिया । गोपालपुर थाना के गंगा नदी के छाड़न से सफेद बालू का अवैध रूप से खनन लगातार जारी है। मंगलवार को खनन विभाग के निरीक्षक मुनि महेश सिंह के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना में तीनटंगा करारी स्थित जहाज घाट पर अवैध रूप से सफेद बालू के उठाव पर चार जमीन मालिकों पर मामला दर्ज किया गया है।
Total Downloads: 79
सफेद बालू के अवैध कारोबार के लिये जहाज घाट पर सफेद बालू के खनन की सूचना पर एसडीओ उत्तम कुमार व एसडीपीओ दिलीप कुमार ने 21 जुलाई को दोपहर में छापेमारी की थी। हालांकि छापेमारी के दौरान जेसीबी व ट्रैक्टर भागने में सफल रहे थे।
एसडीओ ने सीओ गोपालपुर को राजस्व कर्मचारी व अंचल अमीन से खनन किये गये स्थान की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। सीओ के प्रतिवेदन पर खनन निरीक्षक ने तीनटंगा करारी के भूस्वामी क्रमश: हविराजी कुमारी पति चंद्रवली पांडे, श्रीकांत पांडे पिता बच्चू पांडे, कामेश्वर पांडे पिता स्व मुन्नी पांडे व विपिन बिहारी पांडे पिता अर्जुन प्रसाद पांडे पर गोपालपुर थाना में अवैध खनन से सरकारी राजस्व की क्षति का मामला दर्ज कराया है। गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

