नवगछिया में अवैध धंधे को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। जिससे एक गुट के व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देख कर परबत्ता पुल से छलांग लगाकर खुद को बचाने का प्रयास किया। जबकि दो अपराधी भागने में कामयाब रहे। एक की स्थिति गर्दन पर चोट लगने के कारण गंभीर बताई जा रही है। उसे इस्माइलपुर पुलिस मायागंज लेकर गई है।
Total Downloads: 82
मामले को लेकर के परबत्ता गोपालपुर एवं इस्माइलपुर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। विक्रमशिला सेतु पर तीन पहिया वाहन से भागलपुर से गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी विनोद मंडल के दिव्यांग पुत्र रूपेश मंडल अपनी गाड़ी से आ रहा था। उसे ओवरटेक कर इन्हीं का शागिर्द धर्मेंद कुमार, सदानंद कुमार आदि ने रोक लिया। इसके बाद अगवा कर परकता ले जाने लगे।
जैसे ही आरोपी परबत्ता को पार कर रहे थे। इस्माइलपुर पुलिस की गाड़ी आती दिखाई दी। इसके बाद एक आरोपी खुद को बचाने के लिए परबत्ता पुल से छलांग लगा दी। जिससे दो लोग भागने में कामयाब रहे। एक आरोपी धर्मेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके गर्दन पर चोटें आई हैं। इस्माइलपुर थाना प्रभारी मोहम्म एजाज रिजवी ने इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।

