नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी बहियार में इन दिनों अपराधियों के घोड़े के आतंक से किसान परेशान हैं। घोड़े दियारा में किसानों की फसल रौंद रहे हैं। किसान अपने खून पसीने से तैयार फसल को नष्ट होता देख खून के आंसू रो रहे हैं। रोजाना 25 से 30 की संख्या में घोड़ों का झुंड दिन-रात तेलघी, सिमराहा बहियार में विचरण करते हैं।

इस दौरान किसानों के खेतों में लगे मकई, केला, बैगन समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान रतजगा कर अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि सभी घोड़े बिहपुर थाना क्षेत्र के आपराधिक गिरोह के सदस्यों के हैं।

सभी घोड़े को‌ दियारा में रखते थे। किन्तु गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण वे लोग इस बहियार की ओर घोड़े के झुंड को लाकर छोड़ दिया है। भयवश किसान घोड़े के मालिकों को अपनी परेशानी बताने की हिम्मत नहीं करते हैं और न ही दूसरे बहियार की ओर झुंड को भगाते हैं। किसानों ने संबंधित पदाधिकारियों‌ं से इस दिशा में पहल की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *