नवगछिया । नवगछिया बस स्टैंड के आसपास रोजाना एनएच 31 पर वाहनों के जाम से अब यात्रियों को जल्द निजात मिलेगी। मुख्य सड़क पर अब वाहन नहीं लगेंगे। विभिन्न जगह से आने जाने वाले सवारी गाड़ी क्रमशः बस, ऑटो, टोटो आदि सरकारी नए बस स्टैंड पर लगेंगे।

इसके लिए नवगछिया के नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी सुमित्रानंदन एवं नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने सरकारी बस कार्यालय का जायजा लिया। टूटे हुए बिहार सरकार के कार्यालय को देखकर उन्होंने नए सरकारी बस स्टैंड में जाने की बात कही।

इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि करोड़ों की लागत से बनाया गया नया बस स्टैंड जल्द चालू किया जाएगा। जिससे की लोगों को वहां पर सुविधा मिल सके। लोग मुख्य सड़क पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करते हैं, जिससे कभी दुर्घटना हो जाती है। इससे बचने के लिए नया बस स्टैंड पर जाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं, बच्चों सहित बुजुर्गों के लिए नया सरकारी बस स्टैंड में सभी तरह की व्यवस्थाएं हैं। इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि बिहार सरकार से अधिकृत चल रहीं बसों को भी वहीं पर स्थानांतरित करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने बिहार राज्य द्वारा संचालित कार्यालय का भी निरीक्षण किया जो काफी जर्जर अवस्था में है, इसलिए उसे भी वहीं से संचालित कराया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *