नवगछिया। नवगछिया थाना के बाबा बिशु राउत सेतु पहुंच पथ पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास राजेन्द्र कॉलोनी के एमआर से लूटी बाइक के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किये सभी छह लड़कों को जांचोपरांत निर्दोष पाए जाने के बाद छोड़ दिया गया। सोमवार को पीड़ित युवक और उसके रिश्तेदारों ने नयाटोला स्थित एक किराए के मकान से उजानी के एक युवक को पकड़कर नवगछिया पुलिस के हवाले किया।

पीड़ित युवक ने बताया कि लूटपाट के दौरान यही लड़का उसे चाकू मारने का प्रयास कर रहा था। वहीं जिस उजानी के युवक को पकड़कर लाया था वह बार-बार कह रहा था कि हम निर्दोष हैं। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने युवक से पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि पूर्व में वह युवक बाइक चोरी की घटना में संलिप्त रहा है। वहीं सोमवार को झंडापुर थाना क्षेत्र में उसी तरह बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है जिससे लगता है कि घटना को उसी गैंग द्वारा अंजाम दिया गया है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *