नवगछिया। खरीक पीएचसी के समीप सोमवार को 14 नंबर सड़क पर दो बाइक के बीच टक्कर हो जाने पर इंटर स्कूल खरीक की एक छात्रा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, पीएसआई अमित कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।

घायलों को इलाज के लिए खरीक पीएचसी ले जाया गया। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।

घायलों की पहचान मिरजाफरी निवासी तुलो मंसुरी की 17 वर्षीया पुत्री संजरी खातून एवं खरीक बाजार निवासी मो. फिरोज एवं मो. रिजवान के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार छात्रा अपने जीजा फिरोज के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सड़क दुर्घटना की शिकार हो गयी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *