नवगछिया : नगर परिषद स्थित आवासीय ज्ञानदीप विद्यालय नया टोला में आजादी का 76 वाॅ अमृत महोत्सव धूमधाम तथा भरपूर जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की तैयारी प्रधानाचार्य ई. दीपक झा की देखरेख में विशेष रुप से की गयी।स्कूल के प्रत्येक कोने को तिरंगे से सजाया गया ।
अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में “तेरी मिट्टी में मिल जावां”गीत पर नृत्य कार्यक्रम की शुरूआत हुई।विद्यालय के बच्चों ने देश से संबंधित गीत गाकर अमृत महोत्सव बड़े उत्साह से मनाया।इस मौके पर स्कूल प्रबंधक दयानंद झा जी के साथ- साथ पंकज कुमार, निधि कुमारी, नेहा कुमारी,संजीव कुमार, श्रवण कुमार, दिगम्बर झा,लक्ष्मी कुमारी,ज्योति कुमारी,चन्दा वर्मा, जहीब अहमद आदि शिक्षक मौजूद थे।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधक दयानंद झा ने बच्चों को देश से प्यार करने तथा देश के लिए हर कठिनाई का सामना करने के लिए प्रेरित किये।भारत को आजादी दिलाने वाले सैनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए हम सभी को एकजुटता से इस को बरकरार रखने का संदेश दिया।


