रंगरा : भत्ता देने के नाम पर मुरली पंचायत के वार्ड सदस्य उमाकांत सिंह के खाते से ठगों ने पांच हजार रुपए निकाल लिए। घटना को लेकर पीड़ित ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पिछले 12 अगस्त की शाम 5 बजे उनके मोबाइल पर फोन कॉल आई। कॉलर ने खुद को पंचायती राज विभाग का कर्मचारी राजीव बताया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
फिर पीड़ित उमाकांत की पूरी डिटेल मांगी। इसके बाद 18 माह का भत्ता उनके खाते में ट्रांसफर करने का झांसा दिया। इसके बाद पीड़ित ने अपनी डिटेल कॉलर को बताई तो उनके खाता संख्या 20964385166 से 5000 रुपये की निकासी कर ली गई। साइबर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
