नवगछिया । कोसी दियारा इलाके में किसानों पर बदमाशों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार देर रात डेढ़ बजे नदी थाना क्षेत्र के टेकना बहियार दियारा स्थित महंथ बाबा स्थान के पास बासा में सोये बिहपुर के कहारपुर निवासी पशुपालक राम शरण यादव (32) की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने पशुपालक को सोये अवस्था में सीने में गोली मारी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों को गुरुवार की सुबह करीब 05:30 बजे घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी नदी थाना की पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच एवं बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इधर, घटना के बाद से मृतक की पत्नी प्रीति देवी समेत पूरे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोसी कछार टेकना दियारा में रहकर खेतीबाड़ी करता था पशुपालक

परिजनों ने बताया कि मृतक टेकना बहियार में लंबे समय से रहकर मवेशी की देखरेख एवं खेतीबाड़ी का काम करता था। बुधवार शाम करीब पांच बजे घर से टेकना बहियार के लिए निकला था और गुरुवार की सुबह उसकी मौत की खबर मिली। मृतक को छोटे-छोटे तीन पुत्री और एक पुत्र है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *