नवगछिया । गोपालपुर, इस्माईलपुर और नवगछिया थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने स्कूटी, मोबाइल व नगदी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि पकड़ा गांव से लक्ष्मीपुर इस्माईलपुर जाने वाले पुल के समीप विशु बाबा स्थान के पास तीन बदमाशों ने दो मोबाइल और स्कूटी को हथियार के बल पर लूट ली।

पीड़ित इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के चंडी स्थान निवासी अभिषेक कुमार एवं पिंटू कुमार ने बताया कि दोनों नारायणपुर से स्कूटी पर पिता को छोड़ने स्टेशन आए थे। स्टेशन से पिता को छोड़कर वे लोग वापस घर नारायणपुर चंडी स्थान आ रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। अभिषेक ने बताया कि मेरे पास स्कूटी और दो मोबाइल बदमाशों ने लूट लिया।

घटना की सूचना इस्माईलपुर एवं गोपालपुर पुलिस को दी गयी। घटनास्थल पर पहुंचकर गोपालपुर पुलिस ने जांच की। पूर्व में भी इसी जगह के आसपास इस्माईलपुर के पंचायत समिति सदस्य की हत्या हुई थी। गोपालपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित से पूरी जानकारी व आवेदन लेकर मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *