बिहपुर। प्रखंड के लत्तीपुर उत्तर पंचायत के अमरपुर गांव स्थित इलाके के आस्था व श्रद्धा का केंद्र कहे जाने वाले मां भगवती मंदिर के दानपेटी की चोरी कर ली गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
शनिवार की सुबह जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिहपुर थाना को भी दी। एएसआई विद्याानंद तिवारी पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे।
जहां उन्हें बताया व दिखाया गया कि मंदिर की दानपेटी को चोरों ने तोड़कर करीब 35 हजार रुपये ले लिये। इसके बाद दानपेटी को मंदिर के पिछले हिस्से में फेंक दिया। चोरी की घटना को लेकर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुबोध चौधरी ने मामले में अज्ञात को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कराने को आवेदन दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
