नवगछिया। नदी थाना क्षेत्र में बीते दिनों बिहपुर के कहारपुर निवासी पशुपालक रामशरण यादव हत्याकांड मामले में रविवार को मृतक की मां ने नदी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में झंडापुर निवासी कुख्यात राजा यादव, अशोक यादव सहित छह लोगों को आरोपी बनाया है एवं जमीन और पुरानी विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी ने दावा किया है कि शीघ्र ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। वहीं दूसरी एसएफएल की टीम भी रविवार को घटनास्थल पर पहुंची और जांच के लिए सैंपल संग्रहित किया।
बता दें कि नदी थाना क्षेत्र के टेकना बहियार में महंथ बाबा स्थान के पास बासा में सोये पशुपालक की सीने में गोली मारकर बुधवार की देर रात अपराधियों ने हत्या कर दी थी।


