नवगछिया। जिला स्कूल भागलपुर में 23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर की तरफ से जी20 सम्मेलन के बैनर तले पर्यावरण जागरूकता पर भाषण एवं ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें अनेकों विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बाल भारती विद्यालय, नवगछिया के सागर सुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Total Downloads: 78
द्वितीय स्थान पर प्रिया राज रहीं। वहीं ड्रामा में भी बाल भारती विद्यालय के एनसीसी छात्र सागर सुमन, आदर्श, मधुकर, पीयूष कुमार, शगुन कुमारी, मीठी कुमारी और प्रिया राज ने सामूहिक रूप से द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। यह जानकारी एनसीसी ऑफिसर विकास पांडे ने दी है।
विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डीपी सिंह ने इन सभी बच्चों को आगे और अच्छे कार्य करने का सुझाव दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ एवं उपाध्यक्ष अजय कुमार रूंगटा, बालकृष्ण ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।

