बिहपुर। सोनवर्षा कारगिल गंगा दियारा में रविवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक को पीठ में गोली मार कर घायल कर दिया। गनीमत रहा कि युवक की जान बच गई। गोली युवक के पीठ को छूती हुई निकल गई। घायल युवक सोनवर्षा वार्ड दस निवासी रिशु कुंवर है। वह कारगिल गंगा दियारा में मवेशी लेकर रहता है।

गोलीकांड के बाबत रिशु ने केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि मैं अपने बासा पर 12:30 बजे रात खाना खा रहा था। तभी आदमी आने की आहट पर टॉर्च जलाया तो देखा चंदन कुंवर मेरी तरफ आ रहा है और हमको बोला आज गोली मार ही देंगे। उसके साथ सर्वेश कुंवर उर्फ सरला, मंचन कुंवर व प्रिंस कुमार सभी सोनवर्षा भी थे। सभी हथियार से लैस थे।

जब मैं भागने लगा तो चंदन ने गोली चला दी। जो मेरे पीठ में लगी। हम भागकर कोपली मंडल के बासा पर पहुंचे और अपने घर फोन से खबर की। उसके परिजन उसे सोमवार की सुबह पांच बजे बिहपुर सीएचसी इलाज के लिये लाये। गोलीकांड के बाबत थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया मामले में केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *