नवगछिया। कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद रंगरा प्रखण्ड के कई गावों में बाढ़ का पानी घुस आया है। कोसी का पानी सधुआ गांव में सड़कों पर तेजी से बह रहा है जिससे आवागमन सहित कई समस्या उतपन्न होने लगी है।
वहीं कई घरों में बाढ़ का पानी आ जाने से लोग कटरिया रेलवे स्टेशन पर शरण लिए हुए हैं। पीड़ित परिवार पन्नी बांध कर रह रहे हैं। वहीं कोसी का पानी सहोरा के कई घरों सहित मदरौनी के पुवारी टोला में आ जाने से लोग पटरी के किनारे रह रहे हैं।

