नवगछिया । रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दियारा निवासी अरुण यादव के पुत्र आर्मी जवान गौतम यादव की बुधवार सुबह-सुबह पीटी करने के दौरान अचेत होकर गिर जाने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गयी। घटना की सूचना सुबह-सुबह परिवार वालों को दी गयी। सूचना मिलते ही घर में पत्नी, बहन, मां सबका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है।

पूर्व उप मुखिया विजय कुमार यादव ने बताया कि गौतम यादव प्यारेलाल दास टोला के अरुण यादव का पुत्र है। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वर्ष 2020 में आर्मी के जीडी पद पर नियुक्त हुआ था। वह पटियाला पंजाब में पोस्टेड था। गौतम की शादी पिछले वर्ष 7 नवंबर को कटिहार में रश्मि कुमारी से हुई। हाल ही में वह छुट्टी से वापस गया था।

बुधवार सुबह पीटी करने के दौरान अचेत होकर गिर जाने से उसका निधन हो गया। उप मुखिया ने बताया कि घटना की सूचना के बाद यहां से उसके छोटे भाई एवं चाचा को पटियाला बुलाया गया है। जहां पर उसे पूरे सम्मान के साथ शव को दिया जाएगा। वहीं घटना के बाद पत्नी रश्मि देवी मां ललिता देवी बहन भाई पिता सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *