नारायणपुर । गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर्व मेला पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश के पहलवानें का जलवा रहा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी व मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

दंगल में यूपी के आसिफ ने यूपी चंदौली के ही आलोक कुमार को हराया। रेफरी की भूमिका में गुलशन यादव, महेंद्र यादव थे। वहीं उज्जैन की कथावाचिका अन्नपूर्णा गिरि उर्फ वर्षा नागर के प्रवचन को सुनने के लिए भीड़ लगी रही। वर्षा नागर ने श्रोताओं को राधे-राधे की धुन पर काफी झुमाया। कथा को सुनने आशाटोल, पहाड़पुर, रायपुर, मनोहरपुर, भोजूटोल, कुशहा, तेलडीहा, नागर, चकरामी सहित दर्जनों गांव से हजारों की तादाद में महिला-पुरुष जुट रहे हैं।

प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव व मेला समिति के अध्यक्ष रणविजय यादव समेत सदस्य दुर्गेश कुमार सोनू ने बताया कि आठ सितंबर को भी अन्तरराष्ट्रीय पहलवान अखाड़ा पर अपना दम दिखायेंगे। जिसमें शमसेर खगडिया, कुल्लू पहलवान भोपाल, देवानंद पहलवान मउ, राजू व नौशाद पहलवान समस्तीपुर, महिला पहलवान मनीषा नेपाल व मिक्की बेगूसराय आदि भी अपना दमखम व प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। नौ सितंबर को पहले कथा का समापन दोपहर एक बजे तक होगा।

फिर दो बजे मटका फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रखंड के चार पांच गांव के लोग हिस्सा लेंगे। उसके के बाद तीन बजे से प्रतिमा का विसर्जन निर्धारित रूट पर नारायणपुर गंगा जहाज घाट में भव्य तरीके से किया जाएगा। मेले के सुचारू व्यवस्था संचालन में नीतेश कुमार, सरपंच देवेंद्र यादव, चेतन परदेसी, शशिभूषण यादव, मुकेश साह, कुंदन यादव, सफरोज आलम, सुधीर यादव, बाबू साहब, अशोक यादव, मासूम राशिद आदि समेत अन्य बुद्धिजीवि सक्रिय हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *