नवगछिया :  बीए पार्ट टू व थर्ड का फार्म भरने को लेकर छात्रों ने बनारसी लाल सराफ कालेज में हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि फार्म भरने की निर्धारित तिथि बिना लेट फीस के आठ सितंबर तक था। शुक्रवार को अधिक संख्या में छात्र पहुंच गए।

दो बजे के बाद फार्म भरने के काउंटर बंद कर दिए गए। इसको लेकर बचे हुए छात्र कॉलेज में हंगामा करने लगे। उनकी मांग थी कि हम लोगों के भी फार्म भरवाएं. जाएं। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य मु. नइमउद्दीन ने कहा कि फार्म भरने को तारीख मात्र चार दिन मिला था। पार्ट थर्ड में एडमिशन व फार्म दोनों चल रहा है।

बीए पार्ट टू में जो छात्र प्रमोटेड हुए थे उनके भी फार्म भरवाए जा रहे थे। बिना लेट फीस के आठ सितंबर तक फॉर्म भरे जाने थे। एडमिशन व फार्म भरने के लिए छह काउंटर बनाए गए थे। छात्रों से दिन के दो बजे तक फार्म लिए ड्राफ्ट बनाकर विश्वविद्यालय भेजना था। शुक्रवार तक ड्राफ्ट नहीं पहुंचता है तो विश्वविद्यालय लेट फीस वसूल करेगा। इसी कारण छात्र हंगामा कर रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *