नवगछिया । शनिवार की देर रात हेड क्वार्टर डीएसपी सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में खरीक पुलिस ने एन एच 31 स्थित लगदाहा ढाला के पास लंबे समय से चल रहे अवैध तेल कारोबारी के ठिकाने पर धावा बोल दिया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कई ड्राम अवैध तेल बरामद की है। हालाँकि, पुलिस को चकमा देकर कारोबारी भागने में सफल रहा।

देर रात तक पुलिस की छापामारी जारी थी। हेड क्वार्टर डीएसपी ने बताया कि अभी छापामारी जारी है। बरामद तेल की मापी होने के पश्चात रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार तेलघी निवासी प्रभाष झा के अवैध तेल कारोबार ठिकाने पर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि लगदाहा ढाला के पास लंबे समय से तेल का अवैध कारोबार चल रहा है। किन्तु, स्थानीय पदाधिकारी पूरी तरह उदासीन है।

जो इस बात का प्रमाण है कि स्थानीय पदाधिकारियों की मिलीभगत से ही यह कारोबार दिन के उजाले में भी लंबे समय से चल रहा था। स्थानीय लोगों की मानें तो इस काले कारोबार में स्थानीय कारोबारी के साथ-साथ अन्य जिले के माफिया भी शामिल है। जो टैंकलौरी चालक को मेल में लेकर तेल को सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचते हैं। तेल उपलब्ध कराने वाले टैंकलौरी चालक कंपनी में अपने वाहन को दुर्घटनाग्रस्त घोषित करा देते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *