नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन में दो दुकानों में चोरी की घटना का अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार तिरासी चौक पर बीती रात चोरों द्वारा पिंटू साह के मोटरसाइकिल गैराज का ताला तोड़कर टायर, बैट्री, हेलमेट व पार्ट्स आदि की चोरी कर ली गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 86
वहीं दो दिन पूर्व रतनगंज के रजय शाह की दुकान में भी कई तरह के सामान टायर, ट्यूब सहित अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली गयी थी। रजय कुमार ने आवेदन थाना में नहीं दिया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
