नारायणपुर। प्रखंड के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर अवस्थित कृष्ण मंदिर में स्थापित प्रतिमा का जन्माष्टमी पर्व के समापन पर शनिवार को देर शाम धूमधाम से विसर्जन नारायणपुर गंगा जहाज घाट में किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
मेला समिति सदस्य मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डु यादव व दुर्गेश कुमार सोनू ने बताया कि बारिश के कारण मटका फोङ कार्यक्रम नहीं हो सका। प्रतिमा को पूरा गांव राधे राधे के जयकारे के साथ भक्ति मय माहौल बना। मौके पर मेला अध्यक्ष रणविजय यादव, सरपंच देवेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
