नवगछिया। शुक्रवार देर रात राघोपुर जमींदारी तटबंध पर स्थित कैम्प कार्यालय के पास शुरू हुए भीषण कटाव के बाद जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधी कार्य जोरशोर से चलाया जा रहा है, जिससे कटाव रूक गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
विभाग ने देर रात ही बचाव कार्य शुरू कर दिया था। इसके बाद कटाव स्थिर हुआ एवं लोगों ने राहत की सांस ली। जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
