भागलपुर। अक्सर सुनने को मिलता है कि प्यार के बाद प्रेमी युगल शादी कर लेते हैं, लेकिन लड़के की नौकरी होते ही वह लड़की से रिश्ता तोड़ लेता है। ऐसे कई मामले देखने को मिलते हैं, लेकिन शनिवार को जोगसर पुलिस चौकी में इसके उलट मामला देखने को मिला। इस मामले में लड़की ने नौकरी लगने पर लड़के के साथ रहने से इंकार कर दिया। दोनों प्रेमी युगल औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। लड़की शहर के ही एक सरकारी विभाग में कार्यरत है। दोनों में विवाद होने के बाद डायल 112 की टीम जोगसर थाने लेकर पहुंची थी।

थाने में लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़के के साथ दोस्ती थी। उसका आरोप है कि लड़के ने उसे ब्लैकमेल कर कोर्ट में शादी कर ली थी। जबकि वह उसके साथ शादी नहीं करना चाहती थी। साथ ही उसके घरवाले भी शादी के खिलाफ थे। पिछले तीन महीने से उन दोनों का कोई संपर्क नहीं था, लेकिन लड़का शनिवार को उसके कार्यालय में आ धमका।

हाथ पकड़कर बात करने का दबाव बनाया। इसी डर से उन्होंने डायल 112 की टीम को कॉल कर कार्यालय बुला लिया। वहीं लड़के ने कहा कि 2021 से दोनों का प्रेम संबंध था। दोनों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते थे। दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे, इस कारण दोनों ने जहानाबाद कोर्ट में जाकर कोर्ट मैरिज कर लिया। इसके बाद ही लड़की की नौकरी एक सरकारी विभाग में हो गई।

उसने विभाग में ज्वाइन कर लिया। कुछ दिनों के बाद लड़की ने अचानक उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। यह देख लड़की से उसने काफी पूछा फिर भी वह कुछ स्पष्ट नहीं कहती थी। इस कारण उसके विभाग पहुंचकर उससे बात करनी चाही थी। तभी उसकी प्रेमिका ने पुलिस को बुला लिया था। जोगसर थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि डायल 112 की टीम दोनों को लेकर पहुंची थी। इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *