नवगछिया। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड कंपनी के द्वारा गोपालपुर प्रखंड में भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में प्रथम भर्त्ती अधिकारी लक्ष्मी नारायण सिंह ने सभी अभ्यार्थियों की ऊंचाई शैक्षणिक योग्यता आदि की जांच कर लिखित परीक्षा ली।
चालीस अभ्यर्थियों ने भर्ती में हिस्सा लिया, जिसमें दस अभ्यर्थियों को सफलता मिली। सफल अभ्यर्थियों को एक महीने की ट्रेनिंग देकर विभिन्न स्थानों पर नौकरी पर भेजा जायेगा।

