नवगछिया । श्री राणी सती दादी भक्त मंडल, नवगछिया द्वारा भादो महोत्सव का आयोजन राणी सती दादी मंदिर के विशाल प्रांगण में धूमधाम से किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 86
इस अवसर पर दादी मां का मंगल पाठ और श्रृंगार किया गया। जिसमें नवगछिया बाजार से 200 श्रद्धालु शामिल रहे। जहां एक ओर दादी का मंगल पाठ भक्तों के द्वारा किया गया, वहीं भजनों से मैय्या को लुभाने में भक्त झूमते रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा रूंगटा, बीना सर्राफ, लता गोपालका, कान्ता केजरीवाल, सुषमा अग्रवाल, कुसुम मुनका, मीरा तुलस्यान, अनिता सर्राफ, सोनी सर्राफ, श्रुति रूंगटा, नेहा केजरीवाल, पूजा केजरीवाल सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
