नवगछिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सेवा पखवाड़ा के तहत पार्टी कार्यालय नवगछिया में प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकरी दी। उन्होंने कहा कि भागलपुर जिला में साढ़े सोलह लाख आयुष्मान धारक है लेकिन अब तक मात्र एक लाख अड़सठ हजार ही कार्ड बने हैं।
Total Downloads: 354
अब आयुष्मान कार्ड को आयुष्मान भारत ऐप पर भी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आयुष्मान लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनवाने मे मदद करें।
प्रेस वार्ता के दौरान बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र, जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, महामंत्री मुकेश राणा, नंदनी सरकार, अजित कुमार, मुरारी चिरानीयां, कौशल जायसवाल, प्रवक्ता प्रो गौतम कुमार, अवधेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

