नवगछिया भाजपा के खिलाफ पूरे बिहार में पोल खोल अभियान के तीसरे चरण में जदयू संगठन जिला नवगछिया ने मंगलवार को काला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गोपाल गोशाला नवगछिया से महाराजजी चौक मुख्य बाजार होते हुए नवगछिया स्टेशन चौक तक जुलूस निकाला गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह सचेतक बिहार विधानसभा नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा भाजपा कि केंद्र सरकार ने जाति आधारित गणना को रोकने के लिए हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक साजिश की है। भाजपा सरकार किसान विरोधी, अति पिछड़ा विरोधी, व्यवसाय विरोधी, आरक्षण विरोधी एवं गरीब विरोधी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
