नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के स्थानांतरण होने पर जिरोमाइल स्थित होटल में मंगलवार देर रात नवगछिया अनुमंडल बुद्धिजीवी विचार मंच ने कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी। समारोह की अध्यक्षता बिहपुर के पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी एवं खरीक प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद यादव ने किया।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार, भूमि उपसमाहर्ता महेशवर प्रसाद सिंह, सहित बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, रंगरा ओपी, प्रभारी बिट्टू कुमार कमल, झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार, नदी थाना अध्यक्ष मुकुंद मुरारी, परबत्ता थानाध्यक्ष योगेश कुमार, इस्माइलपुर थानाध्यक्ष मो. रिजवी, कदवा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। एसडीओ ने कहा कि सरकारी पदाधिकारी का आम जन द्वारा इस तरह का सम्मान उनके बेहतर कार्यशैली को दर्शाता है। विदाई समारोह में कार्यक्रम के संयोजक बुद्धिजीवी विचार मंच के दीपनारायण सिंह दीपक, सोनू मिश्रा, संजीव कुमार सिंह उर्फ झालो दा थे। संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

समाजसेवी गुलाबी सिंह, अधिवक्ता राधाकृष्ण सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि गोपालपुर दिनकर चौधरी, अमरपुर के पूर्व मुखिया राजीव सनगही, सोनवर्षा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फोर्ड सिंह, सरपंच मिथलेश कुंवर, बुनकर सेवा समिति के अध्यक्ष कमरुज्जमा अंसारी, जिला अध्यक्ष राजद के अलख निरंजन पासवान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इरफान आलम, नवगछिया प्रखंड उप प्रमुख गौतम कुमार, समाजसेवी सुनील चौधरी, मिथिलेश गौतम, छुरी मंडल, कल्याण सिंह, रुपेश कुमार रूप, अभिषेक कुशवाहा, अजय यादव अध्यक्ष नवगछिया अनुमंडल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन, राजा यादव सत्यप्रकाश सिंह, अजित सिंह एडवोकेट, समेत सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति की मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *