नवगछिया : भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो. कमरुजमा अंसारी का सम्मान समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जिसका उदाहरण है कि हमारे जैसे कार्यकर्ता को युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो. कमरूजमा अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यकों को दूसरी पार्टी सिर्फ बरगलाने का कार्य करती है जबकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य करती है ।

विधायक ई. शैलेन्द्र ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से दो-दो प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना यहां के कार्यकर्ताओ के लिए सौभाग्य की बात है। संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया।

कार्यक्रम को पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, रामसुमिरन राय जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार, आलोक सिंह, नंदनी सरकार, राजेश यादव, रुपेश रूप, राजेश पासवान, जीतू कुशवाहा, नन्हे सिंह राजपूत वशिष्ठ कुशवाहा अजीत गुप्ता भानु झा ने संबोधित किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *