नवगछिया : नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के तेतरी उच्च विद्यालय प्रांगण में पेंटर कमल किशोर दास की हत्या कर शव को फेंकने के मामले में मृतक के भाई खरीक थाना क्षेत्र के अठनिया गांव निवासी अमित कुमार दास के आवेदन पर एक महिला और उसके पति सहित दो अन्य पर प्राथमिक दर्ज की गई है।
प्राथमिकि में अमित कुमार दास ने बताया कि भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने अपने पति के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या कर शव को नवगछिया में लाकर फेंक दिया। बताया कि उसके भाई के साथ महिला का अवैध संबंध भी था। वह आए दिन उसके भाई के साथ घूमती थी। किराए के कमरे में भी आती-जाती रहती थी। महिला का पति पिछले दिनों हत्या के मामले में जेल में बंद था। हाल ही में वह जेल से बाहर आया है। इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया गया है।
नवगछिया नगर थाना अध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में मृतक के भाई के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।


