नवगछिया। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिन्हा ने शनिवार को इंस्पेक्टिंग जज के रूप में निरीक्षण के लिए नवगछिया व्यवहार न्यायालय पहुंचे। इस दौरान न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिन्हा के साथ भागलपुर के जिला जज रूपेश देव मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी भी थे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

निरीक्षण के क्रम में न्यायमूर्ति ने नवगछिया व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारियों के द्वारा किए जा रहे न्यायिक कार्यों और पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर इंस्पेक्टिंग जज श्री सिन्हा ने न्यायालय में चल रहे विभिन्न न्यायिक कार्यों को भी बैठकर देखने का काम किया। इसके बाद वे न्यायलय से सीधे निकलकर नवगछिया के बार एसोसिएशन भवन पहुंचे। वहां उन्होंने अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओ को सुना।

इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, सचिन, जयनारायण यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने उनके सामने अपनी बात रखी। अधिवक्ता संघ के बने भवन वाली जमीन को सरकार से बंदोबस्त कराने, अधिवक्ताओं के लिए नए पुस्तकालय भवन के निर्माण हेतु बिहार सरकार से राशि उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावे पूर्व से चल रहे जिला जज के कैंप कोर्ट में रिवीजन फाइल को लेकर यहीं पर निर्णय करने का मांग रखी गई। जिसे तत्काल इंस्पेक्टिंग जज के द्वारा कैंप कोर्ट में ही कार्रवाई करने की बात को स्वीकार करते हुए कार्य करने को कहा। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने नवगछिया क्षेत्र के सभी विचारणीय मामले जो भागलपुर न्यायालय में सुनवाई की जा रही है ऐसे मामले को नवगछिया न्यायलय में चलाने का मांग किया है।

इस अवसर पर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज एसडीपीओ, नगर थाना अध्यक्ष भी मौजूद थे। नवगछिया पुलिस लाइन के अधिकारी ने इंस्पेक्टिंग जज को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बार एसोसिएशन नवगछिया के अध्यक्ष सचिव के अलावे अधिवक्ता बिभाष सिंह अरुण कसेरा, विवश कुमार सिंह, सिकंदर पंडित, प्रताप सिंह,शंभू चौधरी, उपेंद्र मंडल, नंदलाल यादव, हरिओम जी, रजनीश कुमार सहित कई दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet