नवगछिया। खरीक बाजार निवासी 76 वर्षीय वृद्ध निरंजन चौधरी की सोमवार की देर शाम करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घर में ही लगे मोटर में वह लाइन दे रहे थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 85
इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गये और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस को शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए देर रात कागजी प्रक्रिया कर रही थी।
घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, उप सरपंच शंभु साह, शंकर साह, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा आदि ने मृतक के परिजनों को बिजली कंपनी के पदाधिकारियों से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
