नवगछिया : नवगछिया के तेतरी में कमल किशोर दास के शव मिलने के मामले में क़ई तरह की बाते सामने आ रही है।इस सबन्ध में मृतक के भाई पुलिस जिला के अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के अठनिया गांव के निवासी अमित कुमार ने नवगछिया पुलिस द्वारा अपने भाई के मौत के मामला को गलत ढंग से अनुसंधान करने का आरोप लगाकर डीआईजी को आवेदन दिया है।
Total Downloads: 354
आवेदन में अमित ने लिखा है कि मेरा भाई कमल किशोर दास को कुछ दिन पूर्व मध्य विद्यालय तेतरी के पास लोहे के रड से मार कर फेंक दिया था। इस मामले में नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा मनगढ़ंत बयान प्रेस वार्ता में दिया गया। इसमें मेरे भाई कमल किशोर की मौत अत्यधिक नशा सेवन के कारण हुई है यह बताया है, जबकि मेरे भाई के सर में गहरी चोट और शरीर के कई जगह की हड्डियां टूटी थी।
इससे साफ स्पष्ट होता है कि नौगछिया पुलिस द्वारा मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले मे नवगछिया थाना अध्यक्ष बार-बार कहते है कि अगर कोई पूछेगा बताना एक्सीडेंट में भाई की मौत हुई है।

मृतक के ओरिजनो ने भागलपुर के डीआईजी से इस मामले को अपने स्तर से जांच कर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
वहीं नवगछिया एसपी एस के सरोज ने बताया कि हमें जानकारी मिली है की महिला ने डीआईजी साहब के पास आवेदन दिया है यह अनुसंधान की बात है। इसमें हर एक बिंदु पर जांच किया जाएगा और उचित कार्रवाई कि जायेगी।