नवगछिया । नवगछिया एसपी एसके सरोज ने शनिवार को खरीक थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामले, अपराधियों की गिरफ्तारी की स्थिति, रखरखाव समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का विस्तार से निरीक्षण किया और बेहतर संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने ब्रेथ एनेलाइजर, माल खाना समेत थाने में उपलब्ध अन्य सरकारी सम्पत्तियों का निरीक्षण किया और बेहतर रखरखाव का निर्देश दिए।

मौके पर मौजूद थानेदार सूबेदार पासवान को लंबित मामले का शीघ्र निष्पादन करने, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, स्टेशन डायरी 24 घंटे अपडेट रखने आदि निर्देश दिए। एसपी ने थाने के सभी पदाधिकारियों से बारी-बारी से थाने में दर्ज विभिन्न कांडों की विस्तार से जानकारी ली और गंभीर मामले की गंभीरता से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इससे पूर्व पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर एसपी को सलामी दी। इस मौके पर एसडीपीओ ओमप्रकाश अरूण, सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार, अमर विश्वास, थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, जेएसआई सनोज कुमार राजवंशी, पीएसआई अमित कुमार आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *