नवगछिया: नदी थाना क्षेत्र के लोकमानपुर कोसी घाट के समीप सोमवार को निर्माणाधीन पुल के पास करीब 25 वर्षीय युवक और 20 वर्षीया एक युवती का शव मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी नदी थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। जहां दोनों शवों की पहचान के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम के पश्चात पहचान के लिए तीन दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा। उसके बाद भी पहचान नहीं होने पर पुलिस ही शव का अंतिम संस्कार करा देगी। युवक का फौजी कट बाल है।

जबकि, युवती के हाथ में खुशबू लिखा हुआ है। दोनों शव काफी गल चुका है। इधर, घटना को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोगों को आशंका है कि दोनों प्रेमी युगल हैं और अपने प्यार में असफल होने के कारण दोनों ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *