नवगछिया/भागलपुर : विक्रमशीला सेतु पर अज्ञात वाहन के धक्के से सोमवार की रात एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। सोमवार की देर रात 11 बजे के करीब पाया संख्या 120 के पास मृत हालात में मिला।

गश्ती कर रहे सिपाही ने उसे देख बरारी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बरारी पुलिस ने शव को मायागंज अस्पताल पहुंची। फिलहाल अधेड़ की पहचान नहीं हो पाई है।

बरारी टीओपी पुलिस ने बताया कि अधेड़ को पहले भी सेतु के आसपास टहलता देखा गया है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। सोमवार की रात 11 बजे के करीब उसे सेतु पर मृत हालात में पाया गया। उसके बदन पर कपड़ा भी नहीं है। फिलहाल शव को पहचान के लिए रखा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *