नवगछिया। युवा राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव ने बिहार सरकार द्वारा जातीय गणना 2022 की रिपोर्ट सार्वजनिक करने के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि जातीय गणना से देश की‌ तरक्की का मार्ग प्रबल होगा।

इससे सामाजिक न्याय की विचारधारा का विकास होगा। बीजेपी के तमाम षड्यंत्र के बावजूद बिहार सरकार जातीय गणना कार्य को सफल बनाया। पूर्व राजद प्रवक्ता शुभम यादव ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री मंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू यादव एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा बिहार सरकार आर्थिक सामाजिक रिपोर्ट को सार्वजनिक रूप से प्रकाशित कर सकारात्मक पहल कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *