बिहपुर । एशियन गेम्स में भारत की मेडल संख्या 100 के पार होने पर शनिवार को हाथों में तिरंगा लेकर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में बॉल बैडमिंटन खिलाडियों ने लोगों के बीच मिठाई बाटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 84
संघ के अगुवाई में खिलाड़ियों ने कहा कि एशियन गेम्स के इतिहास में भारत ने इस बार मेडल की संख्या को सौ के पर किया है, जो बड़ा ही गौरवान्वित करने वाला क्षण है। इस दौरान अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार,अंकित कुमार शर्मा समेत अविनाश शर्मा, रवि राहुल, आदित्य राज, मुकुल, मो.सैफ, अजीत ,बिट्टू, गुलशन, पुष्कर, अमित, अभिषेक, सन्नी सूरज व घनश्याम आदि मौजूद रहे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
