नवगछिया : नवरात्रि के पूर्व संध्या में महिला जागृति शाखा एवं दादी कीर्तन मंडली ग्रुप के सदस्यो द्वारा रंगारंग डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समाज की 150 महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बहुत ही सुंदर गेम्स करवाए गए

साथ ही बच्चों ने भी खूब आनंद लिया यह कार्यक्रम बाल भारती विद्यालय में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया दीप प्रज्ज्वलित में मुख्य अतिथि के रूप में शाखा उपाध्यक्ष रशिम रथी के साथ जागृति शाखा अध्यक्ष सपना शर्मा सचिव चित्रा टेबरीवाल शाखा पूर्व अध्यक्ष बबीता वर्मा कंचन खेमका बीना सराफ श्वेता बुबना कोषाध्यक्ष रश्मि सराफ उपस्थित थे

दादी कीर्तन कि मेंबर सुनिता यादुका सरिता यादुका का भी सहयोग रहा साथ ही श्याम दिवाने के बच्चों ने भी पूरा सहयोग किया इस कार्यक्रम में हमारी शाखा के सभी सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम को सजाने के लिए भागलपुर से एंकरिंग शुभम जी को बुलाया गया था जिन्होंने कार्यक्रम को और सुंदर रुप दिया कार्यक्रम में चाट पकौड़ी की बहुत ही सानदार व्यवस्था कि गई थी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *