नवगछिया। रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मछुवारों ने कोसकीपुर में गोलीबारी कर जलकर में मछली लूटने का आरोप लगाते हुए नवगछिया एसपी को आवेदन दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
कोसकीपुर के छोटेलाल महतो ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र पूर्णिया जिले के कुछ लोग जलकर पर कब्जा करने के लिए गोलीबारी कर मछली लूट रहे हैं। वहीं रंगरा ओपी के दरोगा चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस जांच करने गई थी। दूसरे पक्ष का कहना है कि यह जलकर नहीं हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
