नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के रंगरा डुमरिया गांव के समीप कटिहार जिला के कुरसेला थाना अंतर्गत तेलघरिया निवासी गुड्डू कुमार मंडल पिता पवन कुमार मंडल से रविवार की रात अपराधियों ने हथियार के बल पर टोटो मोबाइल लूट लिया। इस संबंध में पीड़ित टोटो चालक ने गोपालपुर थाने में मामला दर्ज कराया है।
चालक ने बताया कि कुर्सेला में में दो लड़कों ने कुरसेला से रंगरा जाने की बात कही। वहां से उसे डुमरिया जाने के लिए कहा गया। रंगरा से आगे डुमरिया गांव पहुंचने के करीब एक लड़के को आवाज दिया। आवाज पर वह उसके साथ निकाला और डुमरिया की ओर फिर से चलने के लिए कहा।
टोटो लेकर रंगरा गांव के आगे पुलिया तक पहुचे तो वहां दो लोगों ने चाभी छीनकर चचरी पुल के पास लाकर छोड़ दिया। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि प्रथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है।


