नवगछिया : न्यू पुलिस लाइन में शराब के नशे में शुक्रवार देर रात सिपाही जयबदन सिंह ने महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला सिपाही ने जब हल्ला किया तो वहां अन्य सिपाही पहुंच गई और विरोध करते हुए जयबदन सिंह को धक्का मारते हुए पुरुष बैरक तक ले गई।

उनलोगों ने घटना की सूचना नवगछिया थाना, डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडे, नवगछिया थाना प्रभारी भारत भूषण, मेजर और महिला थाना प्रभारी पूनम कुमारी को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपी सिपाही जयबदन सिंह को हिरासत में लिया और नवगछिया थाना ले गई।

वहां से अनुमंडलीय अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करवाई। जांच में पाया गया कि आरोपी सिपाही ने शराब पी थी। पुलिस पीड़ता को भी महिला थाना ले गयी। न्यू पुलिस लाइन में बनी एक ही बिल्डिंग में नीचे पुरुष और ऊपर महिला सिपाही रहती हैं। देर रात सिपाही जय बदन सिंह ऊपरी बैरक में पहुंच गया। नशे में उसने महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

आरोपी सिपाही रोहतास के दिनारा का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत तीन थानों की पुलिस न्यू पुलिस लाइन पहुंच गई। पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से बचते रहे। देर रात बिल्डिंग से सभी पुरुष सिपाहियों को हटाकर होमगार्ड के बैरक में शिफ्ट किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *