नवगछिया। मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्वारा गांवों से संग्रहित मिट्टी को अमृत कलश में लेकर शनिवार को दिल्ली जाने के लिए पटना के लिए रवाना हुए। नेतृत्व भाजयुमो अध्यक्ष रूपेश रूप कर रहे हैं। नवगछिया संगठन जिला से नवगछिया नगर व ग्रामीण नन्हे सिंह राजपूत, रंगरा से सौरभ पोद्दार,

इस्माईलपुर से अभिषेक गुप्ता, गोपालपुर से मनोज मंडल, बिहपुर से प्रभु चौधरी, ब्रजेश कुमार, नारायणपुर से अभिषेक सिंह, किशोर कुमार, खरीक से दिलीप सिंह, सौरभ सार्वण, अमित कुमार सज्जन भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्तागण दिल्ली के लिए रवाना हुए।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद महामंत्री मुकेश राणा, अभय राय, संजय शर्मा, अजित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सबों को विदा किया। मुकेश राणा ने बताया कि दिल्ली में बनने वाले अमृत उद्यान में नवगछिया के हर गांव की मिट्टी को लेकर यहा के युवा कार्यकर्तागण उत्साहित होकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *